Ticker

6/recent/ticker-posts

पीएनडीटी अधिनियम 1994 के संदर्भ में बैठक आयोजित

 


Reckong Peo, February 11

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ राकेश कुमार नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में ‌ पीएनडीटी अधिनियम 1994 की ‌ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली।

    उन्होंने बैठक में बताया कि ‌पीएनडीटी  अधिनियम का उद्देश्य ‌ कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम 
 व ‌ प्रसव से पूर्व  लिंग परीक्षण  पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना ताकि ‌ जनजातीय जिला किन्नौर में लिंगानुपात में ‌ बढ़ोतरी दर्ज हो सके ‌ और बेटियों के प्रति समाज में  ‌ सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न हो सके।

डॉ राकेश नेगी ने उपस्थित  चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे ‌ समय-समय पर जिला में निजी 
           क्लिनिकों ‌ जहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गयी हैं, वहां जा कर 
औचक निरीक्षण किया करें, क्योंकि ‌ कन्या भ्रूण हत्या व ‌ लिंग परीक्षण ‌ ‌ दंडनीय अपराध है।

 बैठक में डॉ अश्वनी नेगी, डॉ अकशी नेगी, डॉ नेहा नेगी, डॉ आकांक्षा राणा सहित ‌ गैर सरकारी सदस्य मीरा देवी, हीरा भगती व राधा नेगी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments