जिला भाषा अधिकारी एवं ऑडिशन कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि पहले दिन जिला हमीरपुर के लगभग 160 लोक कलाकारों ने ऑडिशन दिए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। जबकि, आखिरी दिन बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में पहली बार आयोजित की जा रही 'आवाज-ए-हमीरपुर' प्रतियोगिता के लिए जिला हमीरपुर के 16 से 35 वर्ष तक के गायकों के ऑडिशन भी साथ-साथ ही लिए जा रहे हैं।

0 Comments