मुम्बई में बसे हिमाचलियों ने जय ज्वाला मां हिमाचल संघ के तत्वाधान में हिमाचल दिवस के उपलक्ष में नवी मुम्बई के यशवंत राव चह्वाण स्टेडियम में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया /
जय ज्वाला मां हिमाचल संघ मुंबई के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद कौंडल ने बताया की इस अबसर पर हिमाचल प्रदेश की सांस्कृति को दर्शाते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे प्रवासी हिमाचलियों के बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया / इस अबसर पर हिमाचली ब्यंजनो पर आधारित पहाड़ी धाम का आयोजन किया गया / इस अबसर पर गिद्दा ,झमकड़ा , नाटी नृत्यों का आयोजन किया गया जिसमे प्रवासी हिमाचलियों ने पहाड़ी धुनों पर सामूहिक डांस किया /
इस समारोह में शिपिंग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल विपिन कुमार मुख्य अतिथि थे।
इस अबसर पर आज़ादी के बाद पहाड़ी राज्य में हुई चौतरफा प्रगति की झलक प्रस्तुत की /

0 Comments