28 जनवरी, 2026
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समीति के विभिन्न विभागों के अधिकारियों साथ वर्चुअल माध्यम, से जुड कर एक बैठक ली तथा अधिकारियों से जिला में सड़क सुरक्षा से संबंधित पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा मांगा गया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय जिला किन्नौर में बढती सडक दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होेंने विशेषकर पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शराब पी और तेज गति से वाहन चलाने वालों का चालान किया जाए। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय उच्च मार्गो तथा सम्पर्क मार्गो में जो बोल्डर पडे है उन्हे हटाने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर साईन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जमीनी स्तर पर जागरूक करना व विभिन्न विभागों, विशेषकर पुलिस, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करवाना ताकि बर्फबारी व सर्दी के मौसम में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक किन्नौर उमेशवर सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नेगी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर जसपाल सिंह नेगी, लोक निर्माण विभाग व सीमा सड़क संगठन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम जुडे थे।

0 Comments