Ticker

6/recent/ticker-posts

जहां-तहां फेंकने के बजाय नगर निगम के कर्मचारियों को सौंपें कूड़ा


हमीरपुर 28 जनवरी। नगर निगम हमीरपुर ने बुधवार को हिम अकादमी स्कूल विकासनगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।
 इस अवसर पर निगम के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को घरों में ही सूखे और गीले कचरे की छंटनी करने तथा इसका सही निष्पादन सुनिश्चित करने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने घर और आस-पड़ोस में सभी लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित करें। इस कूड़े को जहां-तहां फेंकने के बजाय नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और कचरे के वाहनों को सौंपें। यदि लोग खुले में कचरा फेंकते हुए दिख जाए तो उन्हें ऐसा करने से रोकें, ताकि हमीरपुर शहर और इसके आस-पास का पूरा क्षेत्र साफ-सुथरा और सुंदर बना रहे।

Post a Comment

0 Comments