Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 के दौरान रेहड़ी-फेहड़ी हेतु निविदा तिथि आगे बढ़ी


मंडी, 21 जनवरी। सचिव अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी एवं सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पटियाल ने 10 जनवरी 2026 को जारी निविदा आमंत्रण सूचना के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 के दौरान रेहड़ी-फेहड़ी आदि के लिए निविदा भरने की अंतिम तिथि में आंशिक वृद्धि की गई है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे तक कर दिया गया है। निविदाएं 24 जनवरी को ही दोपहर 3:00 बजे खोली जाएंगी।

निविदा से संबंधित अन्य सभी शर्तें एवं नियम पूर्ववत अपरिवर्तित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments