Ticker

6/recent/ticker-posts

निदेशक अभियोजन, हिमाचल प्रदेश, श्री महेंद्र सिंह चौहान का मंडी दौरा



 दिनांक 19 जुलाई 2025 को माननीय निदेशक अभियोजनहिमाचल प्रदेशश्री महेंद्र सिंह चौहानजो कि 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैंने सेवानिवृत्ति पूर्व जिला मंडी का दौरा किया।

माननीय निदेशक अभियोजन के मंडी आगमन पर जिला मंडी की ओर से जिला न्यायवादी मण्डी श्री विनोद भारद्वाज द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह में विभिन्न विशिष्ट अधिकारीगण उपस्थित रहेजिनमें सयुक्त निदेशक अभियोजन (उ.क्षे.) श्री संजीव कटोच, जिला न्यायवादी धर्मशाला श्री एन.एस. चौहानजिला न्यायवादी (कार्यालय मण्डलीय आयुक्त मंडी) श्री जितेन्द्र गोस्वामीजिला न्यायवादी (पी.टी.सी. डरोह) श्री कपिल जीतथा जिला न्यायवादी (विजिलेंस) श्री उदय सिंह जी सम्मिलित हुए।

इसके अतिरिक्तजिला पुलिस मंडी की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सागर चंद जी ने भी उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर माननीय निदेशक अभियोजन ने जिला मंडी के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से जिला न्यायवादी कार्यालय में मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए चाय की व्यवस्था भी की गई थी।

उक्त कार्यक्रम के उपरांत माननीय निदेशक महोदय के सम्मान में होटल वैली व्यूमंडी में रात्रिभोज का आयोजन किया गयाजिसमें सभी अभियोजन अधिकारी सपरिवार समिल्लित हुएl इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सयुक्त निदेशक अभियोजन श्री एन.के. शर्मासेवानिवृत्त सयुक्त निदेशक अभियोजन, श्री आर.एल. सैनी  तथा सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी श्री विनोद बहल ने भी सहभागिता की।

इस सादे एवं गरिमामय समारोह में जिला न्यायवादी मंडी द्वारा निदेशक अभियोजन महोदय को शाल व टोपी पहनाकर तथा हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ हीमाननीय निदेशक अभियोजन की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी चौहान जी को भी महिला अभियोजकों द्वारा शाल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि माननीय निदेशक अभियोजन, श्री महेंद्र सिंह चौहान जी ने अपने अमूल्य अनुभव साझा करते हुए कहा कि बदलती परिस्थितियों एवं हाईटेक युग में सभी सरकारी वकीलों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं टेक्नोलॉजी से अपने ज्ञान को निरंतर अद्यतन रखना समय की मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर कानूनों में हो रहे संशोधनों तथा विभिन्न न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत रहकर सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में श्री विनोद भारद्वाज ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद करते हुएजिला भर से आए अपने सभी सहयोगियों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments