Ticker

6/recent/ticker-posts

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप

 


     

3000 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

     तकनीकी शिक्षा मंत्री ने 50 दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्ट किट्स की वितरित
   धर्मशाला 27 जुलाई। नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसमें 3000 के करीब लोगों को आंखों की जांच के पश्चात नजर के चश्में भी निशुल्क वितरित किए गए हैं। मेडिकल कैंप में निशुल्क दवाइयां तथा मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की गई इसके साथ ही आंखों का चेक अप भी किया गया तथा लोगों को नजर की चश्में तथा श्रवण यंत्र भी निशुल्क वितरित किए गए इसके अलावा रोगियों के लिए खान पान भी व्यवस्था कैंप के दौरान की गई थी तथा दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों को आने जाने के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई थी। इसके अतिरिक्त राज्य के 50 दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्ट केन तथा मोबाइल फोन तथा घड़ियां भी तकनीकी शिक्षा मंत्री के माध्यम से वितरित करवाई गई 

Post a Comment

0 Comments