कुल्लू, 21 जुलाई 2025 : उपायुक्त कुल्लू, तोरूल एस. रवीश ने हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियमावली, 2015 के नियम 10(8) में प्रदत शक्तियों के अनुसार नगर परिषद कुल्लू/मनाली तथा नगर पंचायत भुंतर, बंजार एवं निरमंड में महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण प्रकिया को अधिसूचित किया है।
महिलाओं के लिये वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी द्वारा 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय, कुल्लू के बहुउद्देशीय भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में सम्पन्न होगी।
आरक्षण प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ प्रमुख नागरिकों एवं पूर्व में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न की जाएगी।
0 Comments