आईएचएम के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने बताया कि बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश के लिए आवेदक किसी भी स्ट्रीम मंे बारहवीं पास होना चाहिए। जबकि, फूड प्रोडक्शन एवं पेटीसरी में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदक कम से कम दसवीं पास होना चाहिए।
दाखिले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट आईएचएमहमीरपुर.इन ihmhamirpur.in या हैल्प डेस्क नंबर 9817493382 और 9418622786 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुनीत बंटा ने बताया कि आईएचएम हमीरपुर पर्यटन शिक्षा में उच्च गुणवत्ता का पर्याय बन चुका हैं। यहां शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए बहुत ही अच्छा माहौल, सुंदर एवं हरा-भरा परिसर, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम और प्लेसमेंट प्रकोष्ठ जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आज सैकड़ों युवा देश-विदेश के कई बड़े होटलों एवं पर्यटन उद्यमों में ऊंचे पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
0 Comments