इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस के थीम 'प्लास्टिक के कचरे को हराएं' पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने की। कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक और आरसेटी के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा संस्थान में जारी प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाओं ने प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया और पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और आरसेटी के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षु महिलाएं भी उपस्थित थीं।

0 Comments