Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरा युवा भारत ने आयोजित किया स्वच्छता अभियान

धर्मशाला 05 जून: मेरा युवा भारत के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा मंडलों के सदस्यों एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से धर्मशाला शहरी क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान का आयोजन करवाया गया। जिसमें 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया व 123 किलो प्लास्टिक इकट्ठा करके अनुमूलन का संदेश समाज में दिया। यह व्यापक सफाई अभियान मेरा युवा भारत केंद्र - कांगड़ा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, वेस्ट वारियर्स, ईविंग्ज़ अकादमी धर्मशाला, साइंस कॉमर्स अकादमी धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान से किया गया। इस मौके पर उप निदेशक श्री ध्रुव डोगरा, मेरा युवा भारत केंद्र - कांगड़ा, ने युवाओं को इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के विषय जो कि प्लास्टिक प्रदूषण से मुकाबला के बारे में अवगत करवाया।

Post a Comment

0 Comments