Ticker

6/recent/ticker-posts

सुल्तानपुर वार्ड में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान




चंबा, जून 2

नगर परिषद चंबा के सौजन्य से आज सुल्तानपुर वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वार्ड क्षेत्र को  पूर्ण रूप  से स्वच्छ  बनाना था।
स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के सहायक अभियंता   संजीव कुमार तथा कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर की देखरेख में सुल्तानपुर  मुख्य चौक  के समीप सड़क से नीचे के क्षेत्र में बने हॉटस्पॉट स्थल में  प्रेरणा द इंस्पिरेशन सामाजिक संस्था के स्वयंसेवकों तथा नगर परिषद के कर्मियों  के सहयोग से  सूखा एवं गीला कचरा तथा प्लास्टिक पदार्थों  को इकट्ठा कर  इनका उचित निस्तारण किया गया। 
सहायक अभियंता   संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि  स्वच्छता अभियान के दौरान  लोगों को डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए परिषद की और से  सफाई कर्मी प्रतिदिन लोगों के  घरों से  सूखा और गीला कचरा इकट्ठा करते हैं। 
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। 
कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर  ने बताया कि  ऐसे स्वच्छता अभियान नियमित अंतराल के भीतर सभी  वार्डों में चलाए  जा रहे हैं।  इनका मुख्य उद्देश्य
लोगों में जागरूकता लाना तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना है।

Post a Comment

0 Comments