धर्मशाला, 25 अगस्त: धर्मशाला विद्युत उपमण्डल नम्बर-2 के सहायक अभियंता लोकेश चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुरानी विद्युत लाईनों को बदलने तथा सामान्य रख रखाव के कारण डीटीआर 250 केवीए मस्तपुर, 100 केवीए कंदरेहड़-2, 100 केवीए डब्ल्यूएसएस कंदरेहड़ बन्द रहेंगे। जिसके चलते मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू तथा साथ लगते क्षेत्रों में 27 अगस्त सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments