Ticker

6/recent/ticker-posts

बाल विकास परियोजना ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित



अभ्यर्थी 26 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
ऊना, 25 अगस्त। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ ऊना शिव सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 26 सितम्बर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र डठवाड़ा, बरनोह(चि. हरि. मो. झम्बर), डंगोली, डंगोली तरखाना मोहल्ला, रायपुर-2, रायपुर वुजे वाहती मोहल्ला, वेहली मोहल्ला-1, पुलवाला बाजार ऊना, बडसाला खम्बुआं दा मोहल्ला, टक्का, खानपुर-1 व भडोलियां कलां झिगला वेहड़ा में कार्यकर्ताओं का 1-1 पद भरा जाएगा। वहीं, रायपुर तरखान मोहल्ला, रायपुर-1, बसदेहड़ा केंद्र नं. 15, ब्राहम्ण मोहल्ला लमलेहड़ा, नंगड़ां, बडैहर चिलांवाला मोहल्ला, सुनेहरा, नंगड़ा बाहती मोहल्ला-3, नंगड़ा बाहती मोहल्ला-5, अजौली बाहती जाट मोहल्ला-2, बीनेवाल, सनोली राजपूत मोहल्ला, अप्पर अरनियाला आदर्श नगर, लोअर कोटला कलां तरखाना मोहल्ला, अप्पर कोटला कलां, लोअर अरनियाला, लोअर कोटला कलां, खानपुर-2, चडतगढ़ बजीतपुर, बडसाला, भलोला, बसोली-1, नीला घाट, वार्ड नं. 7 व 11, लाल सिंगी, डठवाड़ा व वरनोह में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता एवं मानदंड
सीडीपीओ ऊना शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदारध्तहसीलदारध्कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणितध्प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।

ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए जमा दो के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें जमा दो में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससीध्एसटीध्ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments