राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिन चौरा पहुंच कर नव निर्मित होने वाले किन्नौर प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया।
इसके उपरान्त राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास खण्ड कल्पा के सांगला वैली की गा्रम पंचायत ब्रुआ में 24 लाख की लागत से निर्मित बौद्व मंदिर भवन तथा 65 लाख की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्वघाटन किया ।कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर आपदा ग्रस्त लोगों के लिए क्षतिग्रस्त मकानों की राशि को 1 लाख 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान की राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख किया।
जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार सदैव निर्धन व उपेक्षित वर्गों के साथ तत्परता के साथ खड़ी रही है और निर्धनों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, नो-तोड़ अधिनियम-1968 व मनरेगा-2005 निर्धन व उपेक्षित वर्गों के सरंक्षण व उत्थान में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हैं जो कांग्रेस सरकार की गरीबों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने मनरेगा-2005 को खत्म कर देश के निर्धन व गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है और काम की गारंटी को केंद्र के पास रखने का निर्णय भाजपा की जन विरोधी सोच को दर्शाता है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को सी.बी.एस.ई बोर्ड में परिवर्तित किया जा रहा है जिसके तहत जिला के भावानगर, सांगला, रिकांग पिओ व कानम के विद्यालयों को सी.बी.एस.ई बोर्ड से जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सकेें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ब्रुआ गांव के सडक को पक्का किया जाएगा व ब्रुआ खड में सुरक्षा दीवार लगाया जाएगा ताकि गांव में हो रहे भूस्खलन को रोका जा सकें तथा कन्डें के सडक को जल्द से जल्द खोला जाऐगा। उन्होंने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना व उनकी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत बुआ की प्रधान गीता देवी ने राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी का ग्राम पंचायत ब्रुआ पहुंचने पर स्वागत किया तथा मंत्री को गांव की समस्याओं से अवगत करवाया।
राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली प्रत्येक महिला मण्डल को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा एकल गीत गाने वाले बच्चों को 2 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान किया।
इस अवसर पर ए.पी.एम.सी किन्नौर व शिमला के निदेशक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला किन्नौर कांग्रेस महासचिव निर्मल चन्द्र नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोज नेगी, वन मंडलाधिकारी अरविन्द कुमार, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, उपपुलिस अधीक्षक भावानगर राज कुमार, जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष इन्द्र कुमार नेगी, इंटेक के जिला अध्यक्ष मान चंद नेगी, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, उरनी ग्राम पंचायत प्रधान अनिल नेगी, उप-प्रधान ग्राम पंचायत ब्रुआ सुन्दर सिंह, सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित थे।

0 Comments