Ticker

6/recent/ticker-posts

यूएई में इलेक्ट्रीशियन व फिटर के लिए 14 अक्तूबर तक करें आवेदन



धर्मशाला, 09 अक्तूबर: ज़िला रोज़गार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम तथा एसीएमई एंटरप्राइजेज, मंुबई के सहयोग से मैसर्स वर्टिव गल्फ एलएलसी, संयुक्त अरब अमीरात में इलेक्ट्रीशियन, फिटर हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों हेतु मासिक वेतन 1100 से 1300 यूएई दिरहम प्रति माह, ओवरटाइम और उम्मीदवारों को निःशुल्क भोजन या भोजन भत्ता, रोजगार की शर्तों के अनुसार आवास एवं परिवहन की सुविधा और नियोक्ता द्वारा वीज़ा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएँ, साप्ताहिक अवकाश तथा रोजगार अनुबंध और यूएई के नियमों के अनुसार अन्य लाभ प्रदान किये जाएंगे। इन पदों के लिए 20 से 45 वर्ष की आयु के आईटीआई डिप्लोमा होल्डर पात्र होंगें। उम्मीदवार के पास अपना वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास पासपोर्ट नहीं है, लेकिन आवेदन केे लिए पात्र हैं, लेकिन चयन होने के 7 दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होगा। आवेदक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fXoTON5xq17veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/viewform लिंक पर दिए गए गूगल फाॅर्म पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। फॅार्म भरने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35400 रूपये के अतिरिक्त जीएसटी व 1500 रूपये चिकित्सा शुल्क देना होगा। किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 01892224892 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments