मंडी, 11 सितम्बर।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर-मंडी, जितेंद्र सैनी ने बताया कि बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर के उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने हेतु
साक्षात्कार 15.09.2026 निर्धारित की गई है।
अतः समस्त पात्र आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने मूल दस्तावेजों सहित दिनांक 15.09.2026 को प्रातः 10:30 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०), बल्ह के कार्यालय में साक्षात्कार हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

0 Comments