धर्मशाला, 20 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 22 अगस्त को 63 केवी लोअर मोहली, 400 केवी एजुकेशन बोर्ड कालोनी के तहत आने वाले क्षेत्रों मस्जिद के आस-पास तथा मोहली और सरीन होटल के आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9ः30 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक होने विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

0 Comments