उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को नये इज़राइली वेतनमान के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा, जो वर्तमान विनिमय दर के अनुसार लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह के बराबर है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदक के पास नर्सिंग फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट अथवा मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यह डिप्लोमा संबंधित भारतीय प्राधिकरणों द्वारा मान्यता प्राप्त एवं अधिकृत प्रशिक्षण प्रदाता से प्राप्त होना चाहिए। इसके अतिरिक्त जीडीए, एएनएम, बीएससी नर्सिंग अथवा पोस्ट बीएससी नर्सिंग की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। उम्मीदवार के पास संबंधित भारतीय प्राधिकरणों द्वारा मान्यता प्राप्त कम से कम 990 घंटे के केयरगिविंग कोर्स का प्रमाणपत्र होना चाहिए तथा उसकी आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक ने पूर्व में इज़राइल में कार्य नहीं किया हो और उसका कोई निकटतम पारिवारिक सदस्य इज़राइल में निवासरत अथवा कार्यरत नहीं होना चाहिए।
उन्होंने पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeTgXd4wx_yfyT1oI2wTG01FcCEwKE18rYN_1q9XXfvQDhYA/viewform के माध्यम से पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments