Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष ने मंढ़ौर नाग जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया



चंबा, (चुवाड़ी) 7 सितंबर


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज  उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी  के समीप कुठेढ गांव में आयोजित आठ दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

उन्होंने   मंदिर प्रबंधन  समिति  को 25  हजार की धनराशि  अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। 

कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा शाल- टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। 

यहां उल्लेखनीय यह है कि  इस क्षेत्र में नाग पूजा को भी विशेष  अधिमान दिया जाता है । हर वर्ष विनतरू नाग  प्रियूंगल गांव से  तीसरी जात्र के दिन कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं। इस दौरान यहां आठ दिवसीय जात्र मेले का भी आयोजन किया जाता है । 

विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले  आपदा प्रभावित  विभिन्न गाँव का प्रवास कर  लोगों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आपदा प्रवाहित परिवारों को 1 लाख  45 हजार की राहत राशि भी प्रदान की। 

उन्होंने लोक विभाग के विश्राम  गृह  चुवाड़ी में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान  किया। शेष को  संबंधित  विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए प्रेषित किया। 

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, पूर्व  महासचिव ज़िला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल,  उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल,  उप पुलिस अधिक्षक योगराज, वन मंडल अधिकारी रजनीश  महाजन,   अधिशासी अभियंता   राकेश ठाकुर,  नरेंद्र चौधरी,  खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, उप प्रधान मंदिर प्रबंधन समिति शेर सिंह सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधि, विभिन्न विभागीय अधिकारी  एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित  रहे ।

Post a Comment

0 Comments