29 अगस्त, 2025


उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान की बैठक की अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य धरातल पर जनजातीय क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता उप्तन्न करना है ताकि देश के बदलते परिदृश्य में आधुनिक सोच के नई पीढ़ी के जनजातीय युवा नेता तैयार किए जा सकें।

उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भौगोलिक दृष्टि से समस्याएं अधिक हैं तथा इन क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण एवं कार्य क्षेत्रों में कार्य करने के लिए जुनून चाहिए।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जनजातीय समाज को सशक्त बनाने के लिए धरातल पर सशक्त नेतृत्व होना अनिवार्य है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में समग्र एवं समावेशी विकास को संबल मिल सके। इसके अतिरिक, आदि कर्मयोगी संस्था सेवा, समर्पण, संकल्प तथा सामुदायिक भागीदारी व स्थानीय व सार्वजनिक संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करता है ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, सहायक आयुक्त-उपायुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।