Ticker

6/recent/ticker-posts

कुल्लू में भारी वर्षा से नुकसान, बचाव और पुनरुद्धार कार्य युद्धस्तर पर जारी: उपायुक्त की रिपोर्ट - 29 अगस्त

 कुल्लू 29 अगस्त।

उपायुक्त तोरुल रवीश ने भारी वर्षा प्रभावित क्षेत्रों आवश्यक सेवाओं की बहाली को लेकर जानकारी देते हुए   कहा कि  जिले में सड़क बहाली का काम युद्ध स्तर  पर चला हुआ है। पिछले कल अलेऊ में  सड़क बहाली का कार्य काफी हद तक किया गया था परंतु  गत रात में भारी बारिश के कारण उस कार्य को  नुकसान पहुंचा है  आज इस कार्य को शुरू किया गया है। 
 आज प्रातः आनी  में सुबह दो मकान भूस्खलन से बह गए हैं  जिसमे एक  शव बरामद हुआ है तथा 1 व्यक्ति के लापता होने की दुखद घटना हुई तथा  खोज एवं बचाव कार्य जारी हैं।

उन्होंने कहा  कि  जिले में सभी कार्यों  की बहाली  तेजी से चल रही  हैं।   मनाली में जल शक्ति विभाग  की पेयजल की योजना को रविवार तक सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।  
 बंजार व सैंज को छोड़कर बाकी जगह बिजली की बहाली भी पूरी तेजी के साथ की जा रही है जो काफी हद तक बहाल की गई है ।    राष्ट्रीय राजमार्ग  03 का  लगभग 100 किलोमीटर का भाग   विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है।
 कुल्लू मनाली के मध्य  लेफ्ट और राइट बैंक दोनों पर कनेक्टिविटी को बहाल किया जा रहा है।  बाह्णु पुल तथा अलेउ सड़क  दोनों का कार्य तेजी से चल रहा है। 

 जिले में बंजार  उपमंडल  में  45  सड़कें,  कुल्लू में  लग वेली सहित में 37,  मनाली में 28  तथा निरमंड  में 20 सड़कें बंद हैं। उन्होंने कहा कि जिला में 191 डीटीआर तथा 35 पानी की स्कीमें प्रभावित हैं। जिनकी बहाली युद्धस्तर पर चल रही है। कुल्लू से मंडी के बीच प्राथमिकता के आधार पर  वाहनों की आवाजाही का प्रबंधन किया जा। रहा है 

 उन्होंने कहा  कि लग बेली में  2- 3 गांवों में  भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हुआ है जिसका मौका करके  यहाँ के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया   हैं।
बंजार में भी गांवों में  भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हुआ जिनके लिए तकनीकी एजेंसी से इसका अध्ययन करवाया जा रहा है। बंजार उपमंडल  में 7 जगह पर राहत शिविर चल रहे हैं।
उन्होंने अपील की  मौसम  विभाग द्वारा  अगले दो  दिनों के लिए येलो अलर्ट  जारी किया गया  है,  नदी नालों के पास न जाएं।

Post a Comment

0 Comments